Breaking

revanchal times new

जेन जी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, कारगिल के वीरों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा: शेषराव यादव


​छिंदवाड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने युवाओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात', कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि



 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जेन जी,नई पीढ़ी के युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम के 112वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, सामाजिक नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।



​'मन की बात' देश के 140 करोड़ नागरिकों से आत्मीय संवाद

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि 'मन की बात' महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों से प्रधानमंत्री का सीधा और आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले गुमनाम नायकों के प्रयासों को देश के सामने लाता है। उन्होंने कहा कि आज का जेन जी भारत के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है।


कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय

​'मन की बात' के पश्चात कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई भारत के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। भारत शांतिप्रिय देश है, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।


​युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

​शीर्ष नेतृत्व ने युवाओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के विचारों और कारगिल के वीरों के त्याग, अनुशासन व समर्पण को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने नई पीढ़ी से एक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।


वरिष्ठ नेताओं और युवाओं की रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, साईं कोचिंग के संचालक संतोष साहू, अनिल गुप्ता, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, भाजपा नेता धर्मेन्द्र मिगलानी, संजय पटेल, राकेश माइकल पहाड़े, दिनेश दिन्शु यादव, नीरज सिंह, प्रशांत भावरकर, दीपक कोल्हे, अभिषेक परतेती, लवकेश यादव, तरुण सोनी, कल्पना धुर्वे, अर्षिका वाटके, ताम्या, कुमकुम, ऋतु, परी, प्रेरणा, रिंकल, राजवी, आशुतोष, असफिया, जिया खान, हर्षिता, उमा, दिशा, रितिक, प्रितेश, शुभम, यश, प्रथम, युग, रितेश, नवीन, शिवम, आरूषी, प्रतिभा, अनन्त, अंश, राजू, काजल, मीनाक्षी, आयषा, तनिष्का, अंचल, संजीवनी, जीविका, प्रज्ञा, गौरी, अवनी, प्रियांशी, गुड्डू, किंजल, अरुण, वेद, गुरूओम, अमन, कौशर मंसूरी, करिश्मा, धानी सहित बड़ी संख्या में युवा, पार्टी पदाधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post