BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, बच्चों के सामने सोते मिले, वीडियो वायरल होते ही निलंबित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 11, 2026

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, बच्चों के सामने सोते मिले, वीडियो वायरल होते ही निलंबित

 



पढ़ाई का इंतजार करते रहे मासूम, परिजन बोले- लंबे समय से नशे में आते थे गुरुजी; जिला शिक्षा अधिकारी ने की तत्काल कार्रवाई

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सरकारी शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। परासिया विकासखंड के रावनवाड़ा संकुल केंद्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला देवरीढाना में पदस्थ सहायक शिक्षक गणेश सिंह इनवाती कथित रूप से शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्कूल के कमरे में चटाई बिछाकर सो गए। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

बच्चे करते रहे इंतजार, गुरुजी सोते रहे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक समय पर विद्यालय तो पहुंचे, लेकिन नशे की हालत इतनी अधिक थी कि वे कक्षा लेने के बजाय कमरे में चटाई पर लेट गए। छोटे-छोटे बच्चे काफी देर तक इस उम्मीद में बैठे रहे कि शिक्षक उठकर पढ़ाई शुरू करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

परिजनों ने किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल

बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे और शिक्षक से सवाल किए कि वे शराब पीकर स्कूल क्यों आए। हालांकि शिक्षक ने शराब पीने से इनकार किया, लेकिन उनकी स्थिति को देखकर परिजनों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक लंबे समय से नशे की हालत में विद्यालय आते रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही थी। कई बार छात्रों को बिना पढ़ाए ही घर भेज दिया जाता था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शिक्षक के खिलाफ शराब पीकर स्कूल आने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

डीईओ ने किया निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे ने बताया कि देवरीढाना प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक गणेश सिंह इनवाती का विद्यालय परिसर में नशे की हालत में मौजूद रहने और कक्षा में सोने का वीडियो सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment