BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पर्यटक स्थल गरम पानी के कुंड में मनचलों को ग्रामीण ने किया गरम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 6, 2023

पर्यटक स्थल गरम पानी के कुंड में मनचलों को ग्रामीण ने किया गरम






रेवाचंल टाईम्स -  मंडला नगर मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी और नेशनल हाइवे तीस से बसे ग्राम बबेहा के समीप स्थित प्राकृतिक पर्यटन स्थल गरम पानी का कुंड स्थित है जो कि अपने अलौकिक एवं प्राकृतिक सुंदरता से परीपूर्ण है एवं प्राकृतिक छटा को बिखरे हुए है एवं पुरानी मंडला जबलपुर मार्ग में जंगलों के अंदर मानो मां नर्मदा अपनी गोद में बिठाले हुए है। इस गरम पानी कुंड में प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में पर्यटक और नगर सहित आसपास के ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है, वही गरम पानी का कुंड देखने एवं नहाने का लुप्त उठाने आते हैं ऐसा लगता है मानो कि मंडला के इस गरम गरम पानी कुंड में प्रकृति ने इस स्थान को अलग जगह दे रखी है जो कि इतना मनोहर एवं प्राकृतिक छटा से बिखरा हुआ है। इस गरम पानी कुंड में नहाने के लिये दूर-दूर के जिलों एवं अन्य राज्यो से लोग यहाँ पर गरम पानी कुंड का आनंद लेने पहुंचते हैं और इसे पर्यटन स्थल घोषित किया गया इस कुंड की खासियत यह है कि इस कुंड में गरम पानी 12 महीने निकलता रहता है साथ ही इस गरम पानी में गंधक की भी मात्रा पाई जाती है जिसमें नहाने से चर्म रोग से पीड़ित व्यक्तियों को निजात मिलती है। 

ऐसे रमणीक स्थन में स्त्री पुरुष बच्चे बच्चियां नहाने एवं पिकनिक मनाने आते हैं पर ऐसे में नहाते समय बच्चियों के साथ  कुछ मनचलों का भी आवागमन होता रहता हैं।

        वही जानकारी के अनुसार गरम पानी कुंड में नहाने पहुँचे कुछ शरारती तत्व ने महिलाओं और लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दिया पर उन शरारती लड़कों को मौके में मौजूद परिजनों कुंड स्थल में ही उन्हें उन लड़कों को गर्म करते हुए जम के पिटाई कज गई, वही उन लड़कों छेड़छाड़ करना अश्लील हरकत करना जब महंगा पड़ गया कि आसपास के ग्रामीणों को पता चला कि कुछ शरारती तत्व बच्चियों और महिलाओं के साथ गलत हरकत कर रहे हैं तब वहाँ पहुंच कह लोगों ने गरम पानी कुंड से बाहर निकालकर जमाकर धुलाई की और समझाईस दी गई पर इस पूरे घटनाक्रम की कोई भी शिकायत पुलिस थाने में नहीं की गई है पर इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ हैं।

No comments:

Post a Comment