BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीएम राइज शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सीखना, सिखाना और प्रश्न विषय पर ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 6, 2023

सीएम राइज शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सीखना, सिखाना और प्रश्न विषय पर ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का सफल आयोजन

 



 

मंडला 6 दिसम्बर 2023

                राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ज़िला शिक्षा केन्द्र तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट मंडला के निर्देशानुसार सीखना सिखाना और प्रश्नविषय पर जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन डाइट मंडला से किया गया। जिले के प्रतिभागी डाइट प्रशिक्षण प्रभारी राजेश जायसवाल, सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक शेषमणि गौतम, निपुण प्रोफेशनल, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक, जनशिक्षक एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में अध्यापन कराने वाले सभी शिक्षक रहे। संवाद में महत्वपूर्ण तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। शैक्षिक संवाद में प्रतिभागियों ने आडियो-वीडियो के साथ जुड़कर विचार साझा किये।

                शैक्षिक संवाद में महत्वपूर्ण विषय सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में प्रश्नों का कोई महत्व है? यदि हाँ तो कैसे? पर संजय तिवारी के द्वारा विचार साझा किया गया। बच्चों के द्वारा प्रश्न पूछने का महत्व विषय पर प्रियदर्शन पटेल ने प्रकाश डाला। आप अपनी कक्षा में बच्चों से किस-किस प्रकार के पूछते हैं? सभी छात्रों को इस प्रक्रिया में शामिल करने के लिए शिक्षक साथियों को आप क्या सलाह देंगे विषय पर शिक्षिका सारिका पटेल ने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा में प्रश्न पूछने के लिए आप पूर्व-तैयारी केसे करते हैं? पर रश्मि तिवारी ने विचार साझा किया। कुछ छात्र सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पाते हैं आपके अनुभव में ऐसा क्यों होता है? पर शिक्षक जगन्नाथ रजक ने विचार साझा किए एवं कक्षा में प्रश्न पूछने के दौरान सामान्यतः शिक्षक साथियों को किन चुनौतियों का सामना करना पढ़ता है ? विषयवस्तु पर मुराद अली ने विचार साझा किए इन चुनौतियों के समाधान हेतु हम शिक्षक साथियों को विभिन्न स्तरों पर किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं ? पर नवनीत दुबे ने विचार रखे ज़िलें के विद्यालयों में किये गए आदर्श विद्यालय संचालन के अनुभव को प्रतिभागियों ने चैट के माध्यम से साझा किया।

No comments:

Post a Comment