Breaking

revanchal times new

जन अभियान परिषद के काम बंद आखिर कहाँ हो रहे है कार्य...



रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जन अभियान परिषद के काम लगभग बंद पड़े हो गए हैं इस परिषद के काम कहां कहां कराए जा रहे हैं वह कहां-कहां किए गए हैं इसकी कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है सरकार से समय समय मे राशि तो प्राप्त हो रही है पर हकीकत के धरातल में जन अभियान परिषद काम मंडला जिले में दिखाई नहीं दे रहे हैं इस परिषद के द्वारा कौन-कौन से काम कराए जाते हैं एवं कराए गए हैं उन सभी कामों की जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि पता चल सके कि जन अभियान परिषद द्वारा कौन-कौन से काम कराए जा रहे हैं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को ना तो कोई काम दिया जा रहा है और ना इन्हें राशि आवंटित की जा रही है जना अपेक्षा है ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को शासन प्रशासन के सभी काम जन अभियान परिषद के माध्यम से शीघ्र प्रदान किए जाएं ताकि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्रामों में अच्छा काम कर सके जन अभियान परिषद के सभी कामों की जांच की मांग की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new