BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर अन्याय हो ही गया अतिथि शिक्षकों के साथ? सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति व ट्रांसफर से बेरोजगार हो रहे अतिथि शिक्षक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 12, 2023

आखिर अन्याय हो ही गया अतिथि शिक्षकों के साथ? सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति व ट्रांसफर से बेरोजगार हो रहे अतिथि शिक्षक...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला आखिरकार अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय हो ही गया। मप्र की सरकार अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण के लिए ध्यान नहीं दिया इनकी मांगों पर भी कोई गौर नहीं किया गया। अब सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति शुरू हो चुकी है। नियमित शिक्षक संबंधित स्कूलों में ज्वाईनिंग कर रहे हैं ऐसी स्थितियों में अतिथि शिक्षक जो काम कर रहे थे वे अधिकांश स्कूल से बाहर हो रहे हैं। मप्र के मण्डला जिले में अतिथि शिक्षक बेहद आक्रोशित हो गये हैं और अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं। ऐसी स्थिति संपूर्ण मप्र में निर्मित हो गई है। भोपाल में कोई बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा अतिथि शिक्षक बना रहे हैं। जिला व जनपद स्तर पर भी अनिश्चितकालीन आंदोलन अतिथि शिक्षकों द्वारा जोरदार ढंग से शुरू किया जा सकता है। ऐसी प्रबल संभावना बन रही है। जनापेक्षा है मप्र सरकार आंदोलन के पूर्व ही जाग जाये और अतिथि शिक्षकों को नियमित कर जो जहां पूर्व में पदस्थ थे प्राथमिक, माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्थाई रूप से पदस्थ किया जावे।

No comments:

Post a Comment