BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला के माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन कि यह पहल के बाद पूरे मध्य प्रदेश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 12, 2023

मंडला के माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन कि यह पहल के बाद पूरे मध्य प्रदेश...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, मां नर्मदा की पावन धरती मंडला से चालू होकर आज पूरे मध्य प्रदेश में यह सेवा चालू हो गई है मंडला के माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन कि यह पहल के बाद पूरे मध्य प्रदेश में गाय माता को पूरे विधि-विधान से हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाने लगा है इसी कड़ी में मंडला के पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर यू एस तिवारी के यहां की गाय माता शांत हो गई बहुत ही दुखी मन से आपके परिवार एवं अपने गाय माता को विदा किया एवं नगर पालिका की जेसीबी मशीन उपलब्ध नहीं  होने के कारण राहुल जैन ,ठेकेदार, आपने तुरंत गौ पुत्र दिलीप चंद्रोल के एक फोन जाने पर आपने तुरंत जेसीबी मशीन पहुंचाई और सहयोग किया आपका माहिष्मती गौ  सेवा रक्तदान संगठन बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है आप बीच-बीच में यूं ही सहयोग करते रहते हैं गौ पुत्र दिलीप चंद्रोल ने सभी गोपालकों से निवेदन किया है कि गाय माता हमें पूरे जीवन में देती ही देती है अंतिम समय में गाय माता की विदाई पूरी हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करके करें गाय माता का रीड तो हम नहीं चुका सकते लेकिन इतना तो हमारा फर्ज बनता है गाय माता के अंतिम संस्कार में लगभग 50 लोग सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment