BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कौशल विकास संस्थान,रा.दु.वि.वि. में कौशल के महत्त्व को जानने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 4, 2023

कौशल विकास संस्थान,रा.दु.वि.वि. में कौशल के महत्त्व को जानने महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण...

 



रेवांचल टाईम्स - विजयश्री एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, जबलपुर, के छात्र-छत्राओं को कौशल विकास जागरूकता के तहत संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक  29 नवंबर 2023 को  कराया गया


जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय में व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास के तहत चलाये जा रहे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कौशलोंमुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों, सर्टीफिकेट पाठ्यक्रमों एवं सी.बी.सी.एस. के तहत कौशल विकास के विभिन्न मॉड्यूल्स,व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल,उद्यमिता विकास,कम्प्यूटर एप्लिकेशन,कम्युनिकेशन स्किल,डिजिटल लिट्रेसी फिनांसियाल एवं बैंकिंग एडुकेशन,लाइफ स्किल,लीडरशिप स्किल 

के साथ साथ रोजगार, स्वरोजगार,उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों - 

1.पी.जी. डिप्लोमा इन गाइडेन्स एन्ड काउंसलिंग

2.बांस की खेती एवं उत्पाद विकास 

3. फ़ैशन डिज़ाइन एवं सिलाई प्रशिक्षण

4.साइकोमेट्रिक लैब

5.प्लेसमेंट सेल 

आदि के द्वारा किये जा रहे छात्रहित के कार्यो, मानवीय जीवन मूल्यों के साथ-साथ फिजिकल/मेन्टल हेल्थ के सभी सोपानों का एवं नवाचारों  से समस्त छात्र-छत्राओं को अवगत कराया गया। 

इस अवसर पर कौशल विकास के डॉ. अजय मिश्रा, ने छात्र -छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लाभ बताए और महाविद्यालय के इस प्रकार के प्रयासों को सराहना की मनोवैज्ञानिक डॉ. मीनल दुबे, ने संस्थान में होने वाले मनोवैज्ञानिक टेस्टिंग लैब और काउन्सलिंग की व्यक्तित्व के विकास में महत्व एवं विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

इस शैक्षणिक विजिट के अवसर पर विजयश्री इंस्टिट्यूट की प्रो. रैना तिवारी, विभागाध्यक्ष (शिक्षा विभाग्) साथ ही शिक्षक उज्जला बी, के. के. उमरे एवं कौशल विकास विभाग के निदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह, इं. महावीर त्रिपाठी,डॉ सुनील चौधरी, सुश्री प्रियंका सिंह, श्रीमती स्वाति राय, डॉ. निशा डहेरिया आदि सभी सदस्य एवं छात्र छत्राये उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment