BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भालू ने किया युवक पर हमला युवक की हुई मौत.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 1, 2023

भालू ने किया युवक पर हमला युवक की हुई मौत....


रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के थाना बम्हनी के अंतर्गत चौकी पंडिवारा चौकी के अंतर्गत मोहगांव प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदियाजर में एक मामला सामने आया है जहाँ पर जंगल के रास्ते लकड़ी लेकर वापस अपने घर लौट रहे युवक के ऊपर अचानक से एक भालू ने युवक के  हमला कर दिया जिससे मौके में ही युवक मौत हो गई ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी घटना बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी पांडिवारा के ग्राम चंदियाजर की है। 



      वही ग्रामीणों का कहना है कि हरि सिंह अपने घर से साइकिल में लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। और जब नोहर सिंह लकड़ी लेकर अपने घर वापस आ रहा था तभी अचानक जंगल में भालू ने हमला कर दिया और उसी जंगल के रास्ते से दूसरे ग्रामीण जा रहे थे तो जंगल के रास्ते में नदी पर शव देखा की नदी में कोई पड़ा हुआ पास जाकर देखा है तो उस युवक की मौत हो चुकी थी  जिसकी पहचान हरि सिंह निवासी ग्राम चंदिया जर के रूप में की गई है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पांडिवारा चौकी पुलिस और वन विभाग को दी। वही जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने मृतक के शरीर मे गहरे पंजो के निशान व सर पर पंजे व दांत के घाव देख कर पुष्टि की कि मृतक का सामना भालू से हुआ है। फिलहाल पुलिस व वन विभाग की टीम अपने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को सोपा दिया गया।


No comments:

Post a Comment