Breaking

revanchal times new

इरफान मालिक और कमलेश टेकाम समिति के सदस्य बनाए गए...



रेवांचल टाईम्स - मंडला 1 दिसंबर 2023, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के पूर्व आगे की रणनीति तय करने हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विशेष समिति का गठन किया है। उक्त समिति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से अन्य राजनैतिक दलों से चर्चा हेतु गठित की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने समिति में एडवोकेट इरफान मालिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और इंजीनियर कमलेश तेकाम प्रदेश महासचिव को रखा है।


वही उक्त समिति की जानकारी देते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते ने अपने निवास पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के रुझान, हमारे पार्टी कार्यकर्ताओ के आकंलन और सर्वे रिपोर्टस के अनुसार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में अगामी सरकार के गठन की प्रक्रिया में अपनी भूमिका तय करने की रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू.तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पार्टी के अन्य राजनैतिक दलो से चर्चा समन्वय और गठबन्धन हेतु दो सदस्यीय समिति को अधिकृत किया है। जो पार्टी की भूमिका को लेकर कार्य करेगी इस समिति में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान मलिक (एड.) और इंजीनियर कमलेश तेकाम (मण्डला) प्रदेश महासचिव को रखा गया है।

       वही हमारा अनुमान है कि प्रदेश में 15 सीटो पर गोणवना गणंतत्र पार्टी के विधायक जीत रहे है और पार्टी की प्रदेश की अगली सरकार के गठन में बडी भूमिका होगी। गोणवना गणंतत्र पार्टी प्रदेश के आदिवासीयों के हितो को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से गठबंधन की प्रक्रिया में कार्य करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post