Breaking

revanchal times new

उद्योग, सर्विस, व्यवसाय हेतु 50 लाख तक का मिलेगा ऋण

 



 

मंडला 11 दिसम्बर 2023

                मध्यप्रदेश शासन की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोडने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिर्माण हेतु 1 लाख से 50 लाख तक सेवा तथा खुदरा व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख तक का ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि आवेदक को 8 वी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से कम होनी चाहिए। आवेदन के साथ मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कोटेशन प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंको से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new