BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना अंतर्गत 30 दिसम्‍बर तक आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 7, 2023

प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना अंतर्गत 30 दिसम्‍बर तक आवेदन आमंत्रित



दैनिक रेवांचल टाइम्स - गुना 07 दिसंबर 2023 वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 30 दिसंबर 2023 तक जिले निवासी मत्स्य कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं सहायक संचालक मत्‍स्‍योद्योग ने बताया कि मत्सय विभाग भारत सरकार द्वारा फ्लेगशिप योजना में मछुआरों, मत्स्य कृषकों, महिला उद्यमियों के लिये प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है, योजना के तहत स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण/मोटर साईकिल विथ आईश बॉक्स/ऑटो रिक्शा विथ आईश बॉक्श/ इन्सुलेटेड व्हीकल / सरकुलर हैचरी/ओरनामेण्टल फिश यूनिट, फिश फीड मिल शामिल हैं। 

इस योजना में क्लस्टर एवं अर्थव्यवस्था विकास, मात्स्यिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा एवं हितग्राहियो की आय में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की गतिविधियों हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग के हितग्रहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत एवं शेष वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में श्री धारा सिंह मीणा मत्स्य निरीक्षक एवं श्री कन्छेदी लाल सिंगरह सहायक ग्रेड 03 से संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment