BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीडीएस की उचित मूल्‍य की दुकान बमोरी के लिए 18 दिसम्‍बर तक किये गये आवेदन आमंत्रित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 7, 2023

पीडीएस की उचित मूल्‍य की दुकान बमोरी के लिए 18 दिसम्‍बर तक किये गये आवेदन आमंत्रित





दैनिक रेवांचल टाइम्स - गुना 07 दिसंबर 2023 कलेक्‍टर श्री तरूण राठी के मार्गदर्शन में मुख्‍यमंत्री युवा अन्‍नदूत योजना के द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय केन्‍द्र से उचित मूल्‍य दुकान तक राशन सामग्री के परिवहन हेतु बेरोजगार युवकों को मुख्‍यमंत्री उदयम क्रांति योजना के तहत वाहन क्रय करने हेतु बैंक के माध्‍यम से ऋण उपलब्‍ध करवाया जायेगा जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गुना जिला के  विकासखण्‍ड बमोरी ब्‍लॉक के सेक्‍टर क्रमांक 01 में सेक्‍टर रिक्‍त होने के कारण बमेारी ब्‍लॉक हेतु हितग्राहियों से SAMAST पोर्टल samast/mponline.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर 2023 तक आमंत्रित किये जा रहे है। SAMAST पोर्टल पर जैसे-जैसे आवेदन प्राप्‍त होगें वैसे ही जिला कार्यालय द्वारा योजना अंतर्गत निर्धारित दस्‍तावेज एवं पात्रता अनुसार परीक्षण किया जावेगा। विकासखण्‍ड के अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत के निवासी भी संबंधित विकासखण्‍ड के सेक्‍टर हेतु आवेदन कर सकेंगे। जिन हितग्राहियों द्वारा बमोरी ब्‍लॉक के सेक्‍टर क्रमांक 01 हेतु पूर्व में आवेदन किया गया था, वह दोबारा आवेदन कर सकते है।  

हितग्राही द्वारा आवश्‍यक दस्‍तावेज ऑनलाइन आवेदन में संलग्‍न किया जाना है जैसे आवेदक का फोटो, हस्‍ताक्षर, आवेदक संबंधित सेक्‍टर की जनपद पंचायत का मूल निवासी प्रमाण पत्र , आवेदक की न्‍यूनतम आयु 18 से अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी तथा न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्‍यता आठवी कक्षा उत्‍तीर्ण प्रमाण पत्र , परिवार की अधिकतम वार्षिक आय रू. 12 लाख आय प्रमाण पत्र , आवेदक का हेवी मोटर ब्‍हीकल लायसेंस होना चाहिए, हेवी लायसेंस की छायाप्रति संलग्‍न, आवेदक बैंक से ऋण प्राप्‍त करने हेतु पात्र हो, (डिफाल्‍डर न हो), आवेदक शासकीय सेवक और पेंशनर न हो किन्‍तु सेवानिवृत्‍त सैनिक को पात्रता होगी शपथ पत्र, आवेदक अन्‍य स्‍वरोजगार योजना में लांभवित न होने का शपथ पत्र तथा अपराधिक प्रवृति एवं पृष्‍ठभूमि का न होने का शपथ पत्र को संलग्‍न किया अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment