Breaking

revanchal times new

अप्रैल 2019 के पूर्व के वाहनों में एच.एस.आर.पी नम्बर प्लेट लगाने संबंधी बैठक संपन्न

 



 

मंडला 11 दिसम्बर 2023

                1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये जाने के संबंध में जिला परिवहन कार्यालय मण्डला में वाहन विक्रेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को समस्त वाहनों में अनिवार्यतः लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। बैठक में मण्डला जिले के वाहन विक्रेता तथा परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new