BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 10, 2023

थाना कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार...


रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा नशा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान क्लीन स्वीप के तहत प्राप्त सुचना पर लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। साथ ही मंडला पुलिस के समस्त थानों द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लगातार कस्बों में भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जा रहीं हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं एसडीओ(पी) मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मंडला के नेतृत्व में थाना मंडला पुलिस टीम द्वारा भ्रमण के दौरान प्राप्त सूचना पर योगेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 26 साल निवासी सत्यम कोलोनी पाईप फेक्ट्री बिंझिया मंडला थाना कोतवाली मंडला से 7.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (ब्राउन शुगर) जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।


दिनांक 09.11.23 को थाना कोतवाली मंडला पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि योगेश साहू नाम का व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर स्मैक पीने वाले व्यक्तियों को बेचने के लिये जगदीश कालोनी कटरा मंडला में खड़ा है। सूचना पर जगदीश कालोनी कटरा मंडला से योगेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 26 साल निवासी सत्यम कोलोनी पाईप फेक्ट्री बिंझिया मंडला थाना कोतवाली मंडला को पकड़कर 7.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (ब्राउन शुगर) कीमती करीबन 15,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय मंडला पेश किया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment