BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिलाई गई नैतिक मतदान की शपथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 1, 2023

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिलाई गई नैतिक मतदान की शपथ

 






मंडला 1 नवम्बर 2023

                मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नेहरू पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर रवि सिहाग, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

                आयोजन का शुभारंभ कला पथक दल द्वारा गाये गए मध्यप्रदेश गान से हुआ। इसके उपरांत कत्थक नृत्यांगना अदिति हरदहा ने गुरु वंदना की प्रस्तुति दी। नगर की चिर परिचित स्वर साधिका अवनि वर्मा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके नेशनल वोटर अवेयरनेस कांटेक्ट शॉर्ट लिस्टेड मतदाता जागरूकता गीत की प्रस्तुति दी गई। सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। टीम नटराज से मेनका चौरसिया, श्रुति श्रीवास्तव एवं प्रियल हरदहा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। सरदार पटेल कॉलेज के युवाओं द्वारा मतदाता जागरूकता नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में स्वीप प्लान टीम से उप संचालक कृषि मधु अली, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े, प्राचार्य हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

 

प्रदेश के विकास में सहभागी बनें - कलेक्टर

 

                स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि मध्यप्रदेश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रदेश के विकास में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने लोकसेवकों से आव्हान किया कि वे उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए प्रशासन के प्रति आमजन के विश्वास को और मजबूत करें। डॉ. सिडाना ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे 17 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करें तथा अपने परिवार तथा पास-पड़ोस के लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment