BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज शनिवार का दिन निवेश और खरीददारी करने बहुत शुभ, 400 साल तक ऐसा महूर्त नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 4, 2023

आज शनिवार का दिन निवेश और खरीददारी करने बहुत शुभ, 400 साल तक ऐसा महूर्त नहीं



इस साल दिवाली (Diwali) 12 नवंबर को देशभर में मनाई जाएगी। दिवाली पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते हैं। लेकिन इस बार दिवाली से पहले ही दो दिन ऐसा शुभ योग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐसा शुभ मुहूर्त अब 400 साल तक नहीं आएगा। इसलिए दो दिन शनिवार और रविवार बहुत खास हैं। आज शनिवार को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) लग रहा है, जो सुबह 8 बजे से पहले शुरू होगा और अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 10.29 तक रहेगा।

शनिवार को शनि पुष्य नक्षत्रयोग और रविवार के दिन रवि पुष्य नक्षत्र रहेगा। बिजनेस में निवेश करना है और कोई बड़ी खरीददारी करनी है, तो यह दो दिन आपके लिए बहत अच्छे हैं। सिर्फ शनि पुष्य योग ही नहीं, आठ महायोग जैसे, हर्ष, सरला, शंख, लक्ष्मी, शश, संध्या मित्रा, गजकेसरी और शुभ योग, त्रिपुष्कर योग और रवियोग बन रहे हैं। रविवार, 5 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि, शुक्ल, शुभ, वशी, सरला, श्रीवत्स, अमला और गजकेसरी योग बन रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। वार एवं पुष्य नक्षत्र के संयोग से पुष्य जैसे शुभ योग का निर्माण होता है।

इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। श्रीसूक्तम का पाठ करना भी शुभफलदायी है। सुबह शाम मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्तम का पाठ करें। शनिवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। शनिवार को सुबह से दोपहर तक खरीदारी करना विशेष कल्याणकारी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment