BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीपावली को लेकर गुलजार हुआ नैनपुर का बाजार , पर्व विशेष पर दिख रही महगाई का मार , रंगोली के दामो में 30% का हुआ इजाफा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 5, 2023

दीपावली को लेकर गुलजार हुआ नैनपुर का बाजार , पर्व विशेष पर दिख रही महगाई का मार , रंगोली के दामो में 30% का हुआ इजाफा


रेवांचल टाइम्स - मंडला, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 नंवबर दिन रविवार को दिपावाली मनाई जाएगी।दीपो के महोत्सव दीपावाली को अब महज 7 दिन शेष रह गए है। जिसके चलते नैनपुर सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में इस पर्व की तैयारिया जोरों पर है।

वही आगामी इस पर्व को देखते हुए बाजार एक बार फिर गुलज़ार हो गया है।जैसे–जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे–वैसे तैयारियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। 

दीपावली को लेकर जहां एक ओर लोगो में खासा उत्साह है तो वही दूसरी ओर सामग्रियो के दामो का असर भी इस पर्व पर साफ देखा जा रहा है जहां रंगोली सहित अन्य वस्तुओं के दामो में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है हालांकि इसके बावजूद भी लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। बात अगर महंगाई की करें तो रंगोली बनाने में लगने वाले उपकरण ,विभिन्न रंग ,मिट्टी तेल और कच्चे मटेरियल का दाम पहले के मुकाबले महंगा हो चुका है वही व्यापारियों को पहले के मुकाबले अधिक ट्रांसपोर्ट चार्ज की देना पड़ रहा है जिसके चलते रंगोली के दामों में भी काफी वृद्धि देखी जा रही है पहले 3रु प्रति ग्लास में मिलने वाली रंगोली अब 5 रु प्रति ग्लास बेची जा रही है वहीं अन्य वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment