BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर रेलवे स्टेशन में 26 लाख से निर्माण हुऐ पार्क जेई और अधिकारियों की मिली भगत से 2 साल में दुर्दशा का शिकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 7, 2023

नैनपुर रेलवे स्टेशन में 26 लाख से निर्माण हुऐ पार्क जेई और अधिकारियों की मिली भगत से 2 साल में दुर्दशा का शिकार




नए निर्माण के चक्कर में रेलवे के अधिकारियों ने उजाड़ दिया हरा भरा पार्क 


रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिला जो कि भ्रष्टाचार का गढ़ माना जाता है और इस जिले में कोई भी सरकारी दफ्तर नही है जो भ्रष्टाचार की चपेट में न हो वर्तमान सरकार लाख दावा करे की भ्रष्टाचार मुक्त देश प्रदेश होगा पर जनता जान रही है कि आज देश प्रदेश में भ्रष्टाचार एक दीमक बन कर देश को खोखला कर रहे है आज हर सरकारी योजनाएं बिना कमीशन और बिना भ्रष्टाचार के संचालित नही हो पा रही है।

         वही भ्रष्टाचार मोदी जी अमृत योजना में एक साल पहले हुऐ  निर्माण को तोड़कर रेल्वे के अधिकारी अनजान बन रहे हैं। और विकास तीव्र गति से हो रहा है।मगर योजनाओं और क्रियाकलापों में रेलवे के अधिकारी जमकर पैसा कमा रहे हैं। वहीं एक साल पहले हुऐ निर्माण को तोड़कर बार-बार निर्माण कर पैसा निकाल रहे हैं। वहीं एक बिल्डिंग में पुताई करवाते हैं पुताई भी ऐसी की जो एक बरसात भी नहीं काट पाती है। और निर्माण के नाम पर जमकर रेल्वे के पेसो की होली खेली जा रही है। रेल्वे विभाग के अधिकारियों से जब जानकारी मांगी जाती है। तो उनका साफ कहना होता है कि हम कोई जानकारी नहीं दे सकते है।जो भी जानकारी आपको लेना है रेलवे नागपुर से लीजिए मगर रेलवे के कुछ कर्मचारी दबी जुबान में बता रहे हैं। कि रेलवे में अमृत योजना के तहत करोड़ों रुपए का निर्माण किया जा रहा है। और गुणवत्ताहीन निर्माण किया जा रहा है। और उन ठेकेदारों को खुला संरक्षण रेल्वे के अधिकारियों का है।


2 साल पहले बने 26 लाख के पार्क को कर दिया डिस्मेंटल 


रेलवे के ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत के चलते 2साल पहले पार्क तैयार हुआ था। मगर सवाल यह खड़ा होता है। कि जब पहले से ही शासन ने एक साल पूर्व 26 लाख का पार्क का निर्माण करवाया था तो ऐसी कौन सी स्थिति बनाई थी कि उसे पार्क उजाड़ कर फिर से नया निर्माण किया जा रहा है। और रेलवे मंगल भवन में छोटे से कमरे के निर्माण में गुणवताहीन निर्माण किया गया है। और बिना तराई किए ही 7 में कमरा तैयार कर दिया गया है। और इतनी जल्द बाजी में निर्माण किया गया है। की कुछ नही कह सकते है।वही अधिकारियों जानकारी चाही गई। तो और नैनपुर में पदस्थ आईओडब्ल्यू कनवर सेन साहब ने ऐसा जवाब दिया की जोकि समझ से परे है। उनका साफ कहना है कि हमारे पास कोई भी जानकारी नहीं है। आप स्टेशन मास्टर से जानकारी मांगे क्यों निर्माण उनकी देख रेख में हो रहा है। वही पवन कुमार से संपर्क किया गया तो उनका कहना है। मुझे कोई  जानकारी नहीं है। जिससे साफ पता चलता है। की रेलवे के निर्माण कार्य में किस स्तर का घोटाला या अधिकारियों की मनमानी जारी है। और जेई और iow दोनों मिलकर ठेकेदार मोटी रकम के साथ रेल्वे विभाग को चुना लगा रहे है। 


इनका कहना है। 

   मुझे रेलवे स्टेशन में हो रहे निर्माण कार्य की कोई भी जानकारी नहीं है। जो भी जानकारी आपको लेना है स्टेशन मास्टर से लीजिए।

                     कनवर सेन 

              रेल्वे आईओडब्लू नैनपुर

No comments:

Post a Comment