BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का 2 नवंबर को मंडला आगमन, बिछिया और मंडला में विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 1, 2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का 2 नवंबर को मंडला आगमन, बिछिया और मंडला में विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित


रेवांचल टाइम्स मंडला:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा  का मंडला जिले की विधान सभा क्षेत्र बिछिया तथा मंडला विधानसभा में दो नवंबर को आगमन हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  मंडला जिले की बिछिया विधानसभा और मंडला विधानसभा में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3:00 बजे बिछिया पहुंचेंगे यहां बिछिया हेलीपैड से लेकर शिवहरे कैंपलेक्स तक रोड शो में शामिल होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा स्थानीय प्रेस से चर्चा करेंगे।

  बिछिया के कार्यक्रम उपरांत प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा हेलीकॉप्टर से मंडला पहुंचेंगे  शाम 5:30 बजे मंडला विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन नर्सिंग केयर कॉलेज- आंगन तिराहा महाराजपुर  में आयोजित किया गया है

 बिछिया और मंडला में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बिछिया में कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात प्रेस वार्ता में शामिल होंगे इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी बिछिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ विजय आनंद मरावी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुसराम सहित चुनाव प्रभारी सयोजक उपस्थित रहेंगे।प्रदेश अध्यक्ष शर्मा मंडला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन के पश्चात भाजपा जिला  कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी मंडला विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी  संपतिया उइके भाजपा  विधायक  देवसिंह सैयाम जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुसराम  विधानसभा चुनाव प्रभारी संयोजक उपस्थित रहेंगे।

No comments:

Post a Comment