BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पटेल ट्रेक्टर द्वारा सड़क के दोनों तरफ किये जा रहे वाहन खड़े यातायात हो रहा प्रभावित..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 19, 2023

पटेल ट्रेक्टर द्वारा सड़क के दोनों तरफ किये जा रहे वाहन खड़े यातायात हो रहा प्रभावित.....




एक बर्ष पहले पंचायत द्वारा नोटिस जारी कर की खाना पूर्ति, पर स्थिति जस की तस

ग्राम पंचायत खैरी की मिली भगत से बनी अवैध पार्किंग 


रेवांचल टाईम्स - मण्डला नगर पालिका क्षेत्र मे लगातार अवैध अतिक्रमण के मामले सुर्खियों मे चल रहें, किन्तु अब शहर से लगी ग्राम पंचायतों मे अतिक्रमण की जानकारी मिल रही है। ग्राम पंचायत बड़ी खैरी जनपद पंचायत मण्डला मे बिनैका तिराहा के आगे डिंडोरी रोड़ पर संचालित पटेल ट्रेक्टर जिसके सैकड़ों ट्रेक्टर, ट्राली,थेसर आदि बिक्री  या मरम्मत कार्य के लिए मेन रोड़ के आजू-बाजू पार्किंग की जा रही है। यह पार्किंग रोड़ के किनारे लगभग आधा फर्लांग तक की जा रही है। जिससे कभी भी गांव देहात से मरम्मत कार्य के लिए आये वाहन या बिक्री किये गये नये वाहनों से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है। जब इतनी बड़ी पटेल ट्रेक्टर फर्म है, तो इनके द्वारा कहीं अन्यत्र अपनी गैरिज या वर्कशॉप क्यों नही डाला जा रहा है। इनकी अवैध पार्किंग से और भी लोगों द्वारा अतिक्रमण को अंजाम दिया जा रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो निश्चित ही कभी भी कोई घटना दुर्घटना हो सकती है, जिसका जिम्मेदार कौन होगा पंचायत या दुकान मालिक?

       इस संबंध मे लगभग एक बर्ष पहले मीडिया द्वारा खबरों का प्रकाशन किया जिसको लेकर पंचायत द्वारा अपनी खाना पूर्ति के लिए नोटिस जारी कार्यवाही करने का अश्वासन देकर अपनी कार्यवाही के नाम पर कब्जे धारी को नोटिस आदि देकर मामले की इति कर दी गयी थी। किन्तु  जमीनीस्तर पर आज भी पार्किंग स्थल अलग नही किया गया, जिससे स्पष्ट होता है। यह काम मे पंचायत की कहीं न कहीं अहम भूमिका हो सकती है,  कुछ समाज सेवियों का कहना है यह पार्किंग स्थल दुकान द्वारा जो अवैध रूप से बनाया गया है, उसे जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान मे लेकर वैधानिक कार्यवाही की जाये।

No comments:

Post a Comment