BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुस्कान पुनर्वास केंद्र में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर , फिजिकली डिसेबल्ड और मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए कार्य कर रहा है मुस्कान पुनर्वास केंद्र... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 29, 2023

मुस्कान पुनर्वास केंद्र में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर , फिजिकली डिसेबल्ड और मेंटली चैलेंज्ड बच्चों के लिए कार्य कर रहा है मुस्कान पुनर्वास केंद्र...



रेवांचल टाईम्स - मंडला शनिवार को स्थानीय सिंहवाहिनी वार्ड नाव घाट में मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मुस्कान पुनर्वास केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ही केंद्र के दो बच्चे अनाया पटेल( मिष्टी) और अर्चित कोरी का जन्म दिवस भी मनाया गया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडला संजय कृष्ण जोशी, सचिव लीगल एड दयाराम कुम्हरे,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडला श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेड़ी सुश्री फातिमा अली, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका ठाकुर ने मुस्कान पुनर्वास केंद्र का दौरा कर यहां थेरेपी ले रहे बच्चों व उनके अभिभावकों से मिलकर संस्था के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।


इस दौरान मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज फगवानी ने मुस्कान पुनर्वास केंद्र का भ्रमण कराकर यहां दिए जा रहे उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडला में यह अपनी तरह का अनोखा पुनर्वास केंद्र है, जो विशेष बच्चों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है। यह सेंटर पूर्णतः निःशुल्क अपनी सेवा दे रहा है। इसमें ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथैरेपी, स्पेशल एजुकेशन और स्पीच थेरेपी के विशेषज्ञ जरूरतमंद बच्चों का उपचार कर रहे है। इस पुनर्वास केंद्र में बच्चों को उनकी जरूरत के मुताबिक उपचार कर सामान्य जीवन जीने के लिए तैयार किया जाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने अपनी बेटी का दर्द समझने के बाद मैंने यह महसूस किया यह ऐसे बच्चों का इलाज बहुत महंगा होता है। इतना महंगा इलाज करा पाना सभी अभिभावकों के लिए संभव नहीं हो पता। इस वजह से ऐसे बच्चों को लोग अपेक्षा की नजर से देखने लगते हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि ऐसे बच्चों को लोग यहां लेकर आए और हम यहां पर थेरेपी करवाए ताकि बच्चों का बेहतर उपचार हो सके। हमारी कोशिश है कि की जैसे-जैसे हमारी सेंटर का विकास होगा और हमारे पास फंड की और बेहतर व्यवस्था होगी हम इसका और बड़े स्तर पर विस्तार करेंगे ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को हम उपचार दे सके।


मुस्कान वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त सचिव डॉ. राशि पटेल ने बताया कि यहाँ स्पेशल बच्चों के लिए थेरेपी होती है। इसमें फिजियोथेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसर  इंटीग्रेशन, इ बी ए थेरेपी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह थेरेपी उन बच्चों की होती है जो चल नहीं सकते, बोल नहीं सकते, उनके यहां इलाज किया जाता है। 5 फरवरी 2022 से शुरू हुए इस केंद्र में अभी 55 बच्चों के उपचार की क्षमता है। यदि इससे ज्यादा बच्चे होते हैं तो जो बच्चे आते नहीं है उनकी जगह पर हम दूसरे को टाइम स्लॉट अलॉट करते हैं।


न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेड़ी सुश्री फातिमा अली ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्कान पुनर्वास केंद्र एक बहुत ही पुनीत कार्य कर रहा हैं। ऐसे बच्चों के लिए काम करना जिन्हें शायद समाज अपना मानता भी नहीं। इनके लिए काम करना काफी काबिले तारीफ है। आप लोग ऐसे ही हिम्मत बनाये रखिये। न्यायपालिका, पुलिस और शासन आप सबके साथ है। आपको जब भी जरूरत पड़े विधिक सहायता केंद्र न्यायालय में होता है, आपको जब भी सहायता लगे आप बच्चों को लेकर वहां आ सकते हैं, न्यायपालिका आप सबके साथ है। इस दौरान संस्था सचिव डॉ. अंकित पटेल, बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment