Breaking

revanchal times new

फिर आबाद हुए जुआ फड, रोजाना हजारों रुपए की कट रही नाल, जिम्मेदार बने मूकदर्शक...


रेवांचल टाईम्स -मंडला, नारायणगंज नगर में जुआ फड एक बार फिर आबाद हो चुके हैं शाम ढलते ही अस्पताल ग्राउंड और गली मोहल्ले में जुआरियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है परंतु स्थानीय प्रशासन अभी भी गहरी नींद में सो रहा है।

रोजाना हजारों रुपए की कट रही नाल, प्रशासन बेखबर



रोजाना जुआ फडो में कई हजारों रुपए की नाल कट रही है जुआरी दांव पर दांव लगा रहे हैं परंतु प्रशासन को इस बात की भनक तक नहीं है सूत्रों से पता चला है कि स्थानीय प्रशासन के कुछ कर्मचारियों के सहयोग के कारण यह जुआरी बेखौफ होकर जुआ फंड की महफ़िल जमा रहे हैं।


ज़िला प्रशासन मौन, स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहयोग


स्थानीय प्रशासन की उदासीन कार्यप्रणाली पर जिला प्रशासन भी एक्शन नहीं ले पा रहा है लोगों का कहना है कि जुआ की लत के चलते कई घर तबाह हो चुके हैं परंतु यह अवैध खेल पर रोक नहीं लगाई जा रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new