BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बार्डरों पर रखे पैनी नजर, उल्लंघन पर करें कार्यवाही- जिला निर्वाचन अधिकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 30, 2023

बार्डरों पर रखे पैनी नजर, उल्लंघन पर करें कार्यवाही- जिला निर्वाचन अधिकारी


रेवांचल टाईम्स - जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया चेकपोस्टो का निरीक्षण शहडोल 29 अक्टूबर 2023-  विधानसभा निर्वाचन  2023 के मददेनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के अन्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नुटरी, साखी जैतपुर चेक पोस्टो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी और एसएसटी टीम को निर्देशित किया कि जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाए और यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाते है तो कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान हो सके और मतदान को कोई भी कारक प्रभावित न कर सकें। उन्होंने कहा कि अन्तर्राज्जीय एवं अंतर्जिला बार्डरों पर पैनी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।


मदिरा कारोबारी के संरक्षण में बटली घाट में अवैध रेत उत्खनन 


आचार संहिता लगने के बाद भी पुलिस प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में।


प्राप्त जानकारी के अनुसार  रेत के अवैध उत्खनन को लेकर बटली घाट और शहडोल जिला दोनो ही बदनाम हो चुका है। वहीं अब बेशकीमती रेत में जिले के बुढ़ार के मंदिरा करोबारी और चतुर्वेदी नामक युवक की नज़र पड़ गई है। वही मंदिरा का कारोबारी अब रेत के कारोबार में  किस्मत आजमाने आगे आ गया है दरअसल जिले में रेत माफियाओं की अवैध रेत निकासी क्षेत्र के संबंधित थाना से साठगांठ करके खनिज का दोहन किया जा रहा है। जिससे जिले की अपार खनिज संपदा को प्रतिदिन लाखो का नुकसान पहुँचाया जा रहा है। वही जिले के शराब का काम देखने वाले ठेकेदार के द्वारा बटली घाट में रेत का अवैध उत्खनन जोरो से करा कर अपनी जेब गर्म की जा रही है। बटली में अवैध रेत माफियाओ के द्वारा रात 10 बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी गाड़ी लगना कर रेत निकली की जा रही है और रेत को आस पास के सुनसान इलाके निर्माणधीन कॉलोनी बिल्डिंग, निजी स्थल के अलावा शासकीय स्कूलों और जिले के बाहर भी परिवाहन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ार के मदिरा कारोबारी के द्वारा अवैध तरीके से रेत निकासी का काम सैकड़ो की तादाद में लेबर के साथ कई बड़ी मशीन लगा कर किया जा रहा है। जानकारों की माने तो इस रेत के इस अवैध काम में बुढ़ार में शराब कारोबारी के अलावा शाहिद और अन्य 2 पार्टनर शामिल हैं। जिनका काम अवैध रेत निकासी को दूर दराज के क्षेत्र तक भेज कर ठिकाने लगाना है।


सोती रही स्थनीय पुलिस, एसपी की टीम ने कार्यवाही


बुढ़ार थाना क्षेत्र के जरवाही और बटली घाट में बड़े स्तर पर रेत का अवैध खनन व परिवहन का खेल चल रहा था। विधानसभा चुनाव में धाना क्षेत्र की हर गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखने का वादा करने वाली बुढ़ार पुलिस सोती रही, जबकि एसपी स्पेशल टीम ने अवैध रेत में दबिश देकर सात ट्रैक्टर जब्त किए है। टीम ने बीती रात जरवाली के सोन नदी बटली घाट में दबिश दी यहां से सात ट्रेक्टरों जब्त कर बुढ़ार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं इसके बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं।


क्या बुढ़ार थाना की भूमिका संदिग्ध  उठ रहे सवाल


दरअसल विधानसभा चुनाव में एडीजीपी दिनेश चंद्र सागर और पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक का सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश है कि अपने, अपने थाना क्षेत्रों में हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे और तर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करे, लेकिन क्या बुखार थाना क्षेत्र से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित बटली और जरवाही घाट की अवैध रेत निकासी की गतिविधियों की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को नहीं है। या अवैध रेत पुलिस बल देगे। निकासी की जानकारी होते हुए भी कार्यवाही नही करते हुए खुली छूट दी गईथी? वही अगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया होता तो, ईमानदार पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम को वहाँ कार्यवाही नही करनी होती बल्कि बुढ़ार थाना क्षेत्र को ही पुलिस समय रहते कार्यवाही करती।

No comments:

Post a Comment