BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर पुलिस थाना की ओर से शासकीय कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई कार्यशाला आयोजित... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 31, 2023

नैनपुर पुलिस थाना की ओर से शासकीय कन्या विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई कार्यशाला आयोजित...





रेवांचल टाईम्स - मंडला लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयति के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। उन्होंने कई भारतीय रियासतो को देश में मिलाने पर महत्वपूर्ण योगदान निभाया। जिसमें हैदराबाद सहित अन्य रियासत भी शामिल हैं।भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में, यहां के लोगों बीच एकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जब कई रियासतें खंडित थीं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने एकजुट भारत के दृष्टिकोण का समर्थन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने के लिए पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है। यह एकजुटता की पुष्टि करता है, "विविधता में एकता" की भावना को बढ़ावा देता है और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है। जिसके तहत मंडला जिले के नैनपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नैनपुर पुलिस के द्वारा  राष्ट्रीय एकता दिवस की मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नैनपुर थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के द्वारा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान नैनपुर थाना प्रभारी के द्वारा महिला अपराध,साइबर क्राइम एवं यातायात से संबंधित नियमों एवं अपराधों के विषय पर जानकारी दी गई इस दौरान नैनपुर थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के साथ सहायक उप निरीक्षक राजेश सेवईवार, 550 आरक्षक पियंत राणे, 223 विष्णु जमभारे, शासकीय कन्या स्कूल के प्राचार्य अनुपम अग्रवाल, पीटीआई एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment