BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान...केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा मण्डला में कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 3, 2023

मण्डला मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान...केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के मुख्य अतिथ्य में आयोजित होगा मण्डला में कार्यक्रम...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिला मुख्यालय में राजा ह्नदयशाह के नाम से शासकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्चुअल माध्यम से रखेंगे। इस अवसर पर मण्डला में आयोजित मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में मण्डला सांसद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनिंसंह कुलस्ते ने निरंतर प्रयास कर मेडिकल कॉलेज की सौगात जिले के नागरिकों के लिए प्रदान की है।  मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगें। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास ग्राम पंचायत आमानाला हाईवे के निकट स्थित आवंटित भूमि में दोपहर 3 बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी,विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके, पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा,सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगें।

325 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज,

             वही केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के प्रयास से स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2019 में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी दी गयी थी साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं अन्य अधोसंरचना विकास के लिए 325 करोड़ रूपये की स्वीकृति केंद्र व राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से जारी किया था जिसमें 195 करोड़ केंद्र सरकार तथा 130 करोड की राशि राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत किये गये हैं मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही शीघ्र ही मण्डला में मेडिकल कॉलेज का पाठ्यक्रम भी आरंभ किया जायेगा। मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया मई 2023 में पूर्ण की जा चुकी है। निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश भवन विकास निगम को तय किया गया है साथ ही टेंडर बी.पी.कस्ट्रंक्शन कंपनी को मिला है जो शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ करेगी।


No comments:

Post a Comment