BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
.'ऑपरेशन क्लीन स्वीप',मंडला पुलिस कार्यवाही निरंतर जारी....आरोपी के कब्जे से कुल लगभग 8.76 ग्राम ब्राउन शुगर किया गया जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 13, 2023

.'ऑपरेशन क्लीन स्वीप',मंडला पुलिस कार्यवाही निरंतर जारी....आरोपी के कब्जे से कुल लगभग 8.76 ग्राम ब्राउन शुगर किया गया जप्त

 


ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत मंडला पुलिस कार्यवाही निरंतर जारी,कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार...


रेवांचल टाईम्स - मंडला आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मंडला पुलिस द्वारा पुरे जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देशों के तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।


 इसी दौरान कोतवाली टीम को दिनांक 12.10.2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ चप्पू बंजारा नाम का व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर स्मैक पीने वाले व्यक्तियों को बेचने के लिये स्टेडियम के पास तिलक वार्ड मंडला में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा स्टेडियम के पास तिलक वार्ड मंडला पहुँच आरोपी की घेराबंदी कर नियमानुसार तलाशी लेकर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ "ब्राउन शुगर" कुल 8.76 ग्राम ( कीमत करीब 20 हजार रू) जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी राजा उर्फ चप्पू बंजारा पिता स्व0 भद्दू बंजारा उम्र 30 साल निवासी खईया मोहल्ला तिलक वार्ड मंडला के विरूद्ध थाना कोतवाली मंडला में एनडीपीएस की धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 


  उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान की टीम जिसमें उपनिरीक्षक हरछठ ठाकुर, आरक्षक अमित गरयार, रमेश सिंगरौरे, आशीष धुर्वे, रज्जन तेकाम, मानसिह परस्ते, राखी बघेल, लकी श्रीवास शामिल रहें की विशेष भूमिका रही ।


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिला अंतर्गत नशे का खात्मा एवं स्मैक, गांजा, हेरोइन , नशीले इंजेक्शन इत्यादि अवैध मादक का कारोबार करने वाले अपराधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु “आपरेशन क्लीन स्वीप“ लॉन्च किया गया है। अभियान के तहत ड्रग्स की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना प्रदान करने के लिए मंडला पुलिस द्वारा नारकोटिक्स हेल्पलाईन मोबाईल नम्बर 75876 44166 जारी किया गया। उक्त नंबर पर किसी भी समय कॉल या व्हाट्सएप पर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों से संबंधित सूचनाएं आमजन द्वारा पुलिस को दी जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment