सुबह खाली पेट भूलकर भी ना खाएं-पीएं ये 6 चीजें, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, October 13, 2023

सुबह खाली पेट भूलकर भी ना खाएं-पीएं ये 6 चीजें, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान



दिन की शुरुआत अगर अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। वैसे तो लोग अपनी सेहत को लेकर काफी जागरुक हैं। हालांकि ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। वहीं नहाने के लोग नाश्ता करते हैं। कई लोग नाश्ते में जूस पीते हैं तो कई लोग पोहा, ब्रेड बटर, समोसा कचोरी और चटपटी चीजें खाते हैं। हालांकि सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, खाली पेट कुछ चीजों के सेवन से आंतों को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह उठने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही नाश्ता करना चाहिए। जानते हैं सुबह उठकर खाली पेट कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

कॉफी
सुबह खाली पेट कॉफी नहीं पीनी चाहिए। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। वहीं इससे पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित हो जाता है, जो पेट की समस्या का कारण बन सकता है।

मसालेदार भोजन

कई लोग सुबह उठकर नाश्ते में समोसा, कचोरी, पकौड़ी जैसे मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। नाश्ते में इस तरह का मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की परत में जलन हो सकती है। इससे एसिडिक रिएक्शन और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है। साथ ही अपच की समस्या भी हो सकती है।

दही
सुबह उठते ही दही का सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपके पेट की अम्लता के स्तर को बिगाड़ सकता है। साथ ही सुबह खाली पेट इसके सेवन से यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया को मार सकते हैं। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है।

जूस
कई लोग सुबह खाली पेट जूस पीते हैं। वैसे तो जूस शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन खाली पेट नहीं पीना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन की शुरुआत फलों के जूस से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जूस अग्न्याशय पर अतिरिक्त भार डाल सकते हैं, जो शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। खाली पेट जूस के सेवन से फलों में मौजूद फ्रक्टोज लिवर पर अधिक दवाब डाल सकती है।

कच्ची सब्जियां
सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियों का सलाद के रूप में सेवन नहीं करना चाहिए। कच्ची सब्जियों में फाइबर प्रचूर मात्रा में होता है, जो खाली पेट पर अतिरिक्त भार डाल सकती हैं। इससे पेट फूलने और पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

खट्टे फल
फल स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा फलों में बहुत अधिक फाइबर और फ्रक्टोज होता है, जो खाली पेट खाने पर पाचन तंत्र को धीमा कर सकते हैं। इस वजह से सुबह नाशपति, अमरूद और संतरे जैसे खट्टे फलों से सेवन से बचना चाहिए।

No comments:

Post a Comment