BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
30 साल बाद दशहरे पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों को खूब मिलेगा लाभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 24, 2023

30 साल बाद दशहरे पर बेहद शुभ संयोग, इन राशियों को खूब मिलेगा लाभ



असत्य पर सत्य,(truth upon falsehood,) अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार (Festival)माना जाता है दशहरा। 24 अक्टूबर को दशहरे (Dussehra)पर सत्य की जीत को त्योहार के रूप में बड़े ही धूम-धाम (fanfare)से मनाया जाएगा। वहीं, इस साल दशहरे के दिन ग्रहों के बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं। 30 साल के बाद शश राजयोग का निर्माण दशहरे के दिन हो रहा है। सूर्य और बुध की युति से तुला राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है। ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं दशहरे के दिन कौन सी राशियां लकी रहने वाली है-

तुला राशि

दशहरे पर बन रहे ग्रहों के शुभ संयोग तुला राशि के जातकों के लिए बेहद फायदेमंद माने जा रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इंकम बढ़ाने के कई नए रास्ते मिल सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। बिजनेस में बनाई गई योजनाएं अपना प्रभाव दिखाएंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आपके बिगड़ते काम भी बनने लगेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में आपको अपने कलीग्स का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

दशहरे का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ संयोग से आपके लिए निवेश करना शुभ रहेगा। धन के मामले में आप समृद्ध रहेंगे। आपके विरोधी भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। बिजनेस करने वालों को कोई अच्छा इन्वेस्टर मिल सकता है।



डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

No comments:

Post a Comment