Breaking

revanchal times new

पुलिस का नशा के खिलाफ़ पैदल मार्च , पुलिस चौकी हृदयनगर ने ग्राम सेमरखापा एवं पड़रिया में पैदल जुलूस निकालकर नशाबंदी का दिया गया संदेश



रेवांचल टाईम्स - मंडला चौकी हिरदेनगर में गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति के सदस्यों एवं महिलाओं के ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शराबबंदी एवं सभी प्रकार की नशा को बंद करने हेतु ग्राम पड़रिया में पैदल रैली निकाली गई।


 पुलिस चौकी हृदयनगर थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चौगान के ग्राम पड़रिया में ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा द्वारा गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति के सदस्यों एवं ग्राम की महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शराबबंदी एवं सभी प्रकार की नशा को बंद करने हेतु ग्राम पड़रिया में पैदल रैली निकाली गई इसके अलावा क्षेत्रीय सांस्कृतिक गायन के माध्यम से भी गांव के लोगों को जागरूक कर सभी प्रकार के नशा से दूर रहने की समझे दी गई साथ ही नशा का सेवन करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा नशा किया जाएगा तो शांति एवं विवाद निवारण समिति के द्वारा उन्हें आर्थिक दंड आदेश दिया जाएगा इसके बाद भी ना मानने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई कराई जाएगी रैली में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा शपथ ली गई थी सभी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे पुलिस चौकी  हृदय नगर स्टाफ भी मौजूद रहा.


        इसके अतिरिक्त ग्राम सेमरखापा में भी पुलिस चौकी हृदयनगर के द्वारा पैदल जुलूस निकालकर समस्त गांव वालों को शराब का सेवन ना करने, अवैध शराब का निर्माण ना करने, विक्रय ना करने आदि के संबंध में हिदायत दी जाकर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर तलाश कराई गई, इसके अलावा ग्राम कोंरगांव से एक अनावेदक के कब्जे से अवैध शराब जप्त की जाकर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new