Breaking

revanchal times new

मंगली में आयोजित पनिका समाज की बैठक में क्षेत्रीय बंधन को हटवाने पर दिया गया जोर



दैनिक रेवांचल टाइम्स - बिछिया मंडला. पनिका जाति की संभाग स्तरीय बैठक मवई विकासखंड के ग्राम मंगली में आयोजित की गई। जिसमें मंडला, डिंडोरी, सिवनी,बालाघाट एवं जबलपुर के पनिका जाति के दर्जनो लोग शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय बंधन को हटवाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सुनील पनेरिया ने बताया गया कि 1971 तक पनिका जाति संपूर्ण मध्यप्रदेश में एसटी कैटेगरी में था और आज भी अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली आदि 12 जिला जहां पनिका जाति कि लोग निवासरत है। एसटी कैटेगरी में आते हैं। लेकिन 1971 के बाद मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट को क्षेत्रीय बंधन लगाकर एसटी कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही बैठक में समाजिक अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।  कार्यक्रम में आलम दास, रामप्रकाश भासंत, रविन्द्र भसंत, प्रेमनाथ भसंत, दीनदयाल, गोला दास, भोला दास, संतोष सोनवानी, महेश दास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new