दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आम आदमी पार्टी के द्वारा हाल ही में जारी दस गारंटियों वाला पत्र घर घर पहुंचाने का सिलसिला इस समय जोरों पर चल रहा है।अन्य गतिविधियों के साथ मुख्य रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने भी शनिवार 9 सितंबर को निवास में विधानसभा क्षेत्र निवास के सभी विकासखंडों के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
पार्टी के जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव एवं निवास ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र परस्ते ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में बताया है,कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र निवास के सभी ब्लाक, सर्किल और ग्राम स्तर के पदाधिकारियों की बैठक निवास विश्राम गृह के सामने संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के द्वारा जारी दस गारंटी को घर घर पहुंचाकर सिर्फ एक मौका केजरीवाल को देने की अपील जनता से किये जाने चर्चा की गई।
लोकसभा अध्यक्ष पी डी खैरवार ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के नये सदस्य बनाने पार्टी के द्वारा जारी मिस्ड काल नंबर से मिस काल कराना है।मिसकाल करने से प्राप्त एस एम एस में आये रजिस्ट्रेशन कोड को दी गई लिंक के माध्यम से सदस्यता कराना है।
इस तरह अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करने का काम बताया गया। साथ ही केजरीवाल की गारंटी नाम के वाट्सेप ग्रुप में ज्वाइन होने दी गई लिंक पर जाकर ग्रुप ज्वाइन करना बताया गया। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहुत जल्द होने वाली सभाओं को लेकर तैयारियों पर भी चर्चा की गई। आगामी 18 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रीवा में होने वाली महारैली में भाग लेने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की गई।
लोकसभाध्यक्ष पी डी खैरवार,जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव,सह सचिव दुर्गेश उईके, मीडिया प्रभारी सहजान परस्ते,सोशल मीडिया प्रभारी महेश भलावी, नारायणगंज ब्लाक अध्यक्ष शिव भवेदी, बीजाडांडी अध्यक्ष अरविंद परते,चमन दास धार्वे, बिहारी मरावी, विपिन मिश्रा,सुनील वरकड़े, उमेश सिंह मार्को,शैलेन्द्र कुलस्ते,धनसिंह कुलस्ते ,हित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भवदीय चंद्रगुप्त नामदेव
जिला सचिव आम आदमी पार्टी मंडला

No comments:
Post a Comment