डॉक्टर विजय आनंद मरावी ने कार्यकर्ताओ से भेट मवई में किया धुँआधार जन संपर्क, मिला रहा है जनसमर्थन, अनेकों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता...समय है बदलाव का... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, September 23, 2023

डॉक्टर विजय आनंद मरावी ने कार्यकर्ताओ से भेट मवई में किया धुँआधार जन संपर्क, मिला रहा है जनसमर्थन, अनेकों युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता...समय है बदलाव का...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में तीन विधानसभा है जिसमे केवल बिछिया विधानसभा में ही उम्मीदवार की घोषणा की गई बाकी की दो विधानसभा मंडला और निवास में लोगों इंतजार है कि उनके छेत्र में कौन को टिकट दी जा रही है।

          वही जहाँ आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भुआ बिछिया विधानसभा में एक पढ़े लिखे मिलनसार डॉ विजय आनंद मरावी को टिकिट देकर नया चेहरा जनता के बीच उतारा दिया है और अब भाजपा के इस नए चेहरे से विधानसभा की जनता को काफी उम्मीद लग रही है वही अब इस विधानसभा में डॉ विजय आनंद मरावी पेशे से डॉक्टर थे जिन्होंने जनता की सेवा के लिए अब राजनीतिक में कदम रख दिया है। जिससे कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ती जा रही है और अब तक बिछिया विधानसभा में शुरू आत से रिकॉर्ड रहा है कि हर पंचवर्षीय में जनता ने बदलाब चाहा है, शायद इस बार कुछ ऐसा ही जनता के बीच जनचर्चा का विषय बना हुआ है कि उनका नेता कैसा हो समय के साथ साथ पार्टी और चेहरा भी बदलना अवश्य है। 

          वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 22 सितंबर को विधानसभा बिछिया से भाजपा के घोषित प्रत्यासी डॉक्टर विजय आनंद मरावी मवई पहुंचे एवम भाजपा मवई पहुंच कार्यकर्ताओ से भेट की कार्यकर्ताओ ने भी गर्म जोशी से अपने प्रत्यासी का स्वागत किया इस दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली जिनका डॉक्टर आनंद मरावी ने भाजपा की पट्टिका पहना कर युवाओं का स्वागत पार्टी में स्वागत किया सदस्यता लेने वालो युवाओं में  संतोष चक्रवर्ती,बबलू चक्रवर्ती, परमानंद चक्रवर्ती, सुनील चक्रवर्ती ,प्रह्लाद चक्रवर्ती,अनिकेत यादव,रघुवीर सोनवानी,परसू धुर्वे , छोट्टन चक्रवर्ती, मुकेश चक्रवर्ती, मूलचंद धुर्वे, पैकवार, समेत अनेक युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, इसके बाद डॉक्टर विजय आनंद मरावी जन संपर्क करते हुए लोगो से भेट कर आशीर्वाद लिया जहा नगर के वरिष्ठ जनों से भेट कर आशीर्वाद लिया 

इस दोरान मंडला डिंडोरी जिले के चुनाव प्रभारी मिश्रा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद मरकाम, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जनपद पंचायत मवई भयंकर बोस (अद्भुत सन्यासी),यादव समाज मुख्य डुमरा यादव, मवई मुकद्दम अंत राम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय,जिला कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह चौहान,आनंदी दास भासंत जी, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मोहन साहू जी, लक्ष्य कांत पाठक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिस्टर चक्रवर्ती जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलेश यादव जी, मेढा सरपंच शिव आयाम किसान मोर्चा जिला मंत्री भरत चक्रवर्ती जी,जनपद सदस्य संजू बोरिया, एसटी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संदीप आर्मो, यूमों मीडिया प्रभारी भूपत बोरिया, मंगल चकरवर्ती, राकेश सारथी, सुरेश तेकाम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment