BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना निवास अंतर्गत गांव झलपानी में पेसा एक्‍ट की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 15, 2023

थाना निवास अंतर्गत गांव झलपानी में पेसा एक्‍ट की जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


रेवांचल टाईम्स - मंडला, आज दिनांक को थाना निवास अंतर्गत झलपानी में पेसा एक्ट के अन्तर्गत गठित विवाद एवं निवारण समीति के बीच पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जानकारी साझा की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सोलंकी द्वारा समीति के समक्ष गांव में जमीन, पेसा एक्ट एवं महिलाओ को लेकर घटित अपराधों एवं थाने की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से बताया एवं विवादो से बचने के लिये म.प्र. शासन द्वारा पैसा एक्ट लागु कर गांव की समस्या, गांव की समिति ही हल करने के बारे में संपूर्ण प्रकिया से अवगत कराया। समीति से निष्पक्ष होकर कार्य करने भेदभांव नही करने, नशा मुक्ती, अंधविश्वास प्रति कार्य करने हेतु अपील की गई, साथ ही बच्चो की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, गांव में गलत परंपरा यदि कही हो तो उसे समाप्त करने हेतु सभी पहल करे। संबोधित करते हुये रूढीवादी कु-प्रथा,  सॉयबर अपराध, महिला/बच्‍चीयों पर होनें वाले अपराध एवं यातायात संबंधी विषयों पर विस्‍तृतरूप से उपस्थिति लोगो को जागरूकता किया।

No comments:

Post a Comment