BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय मजदूर संघ मनाएगा विश्वकर्मा जयंती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 16, 2023

भारतीय मजदूर संघ मनाएगा विश्वकर्मा जयंती


दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला।आज भारतीय मजदूर संघ जिला मंडला द्वारा आज के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुबह 10:00 बजे स्थानीय पंडित दीनदयाल मजदूर सेड ज्ञानदीप स्कूल के सामने मंडला मैं कार्यक्रम रखा गया है। जहा पूजन कार्यकर्म के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। बता दे की शास्त्रों के अनुसार ब्रह्माजी ने इस संसार की रचना की थी। भगवान विश्वकर्मा ने इस संसार को सुंदर बनाने का काम किया। ब्रह्माजी के पुत्र धर्म से वास्तुदेव उत्पन्न हुए। वास्तुदेव की अंगिरसी नामक पत्नी से विश्वकर्मा का जन्म हुआ। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है।

No comments:

Post a Comment