BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्लॉक मुख्यालय में मनाया जाएगा बलिदान दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 16, 2023

ब्लॉक मुख्यालय में मनाया जाएगा बलिदान दिवस


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हर वर्ष अमर शहीद वीर बलिदानियों का बलिदान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में 18 सितंबर को बीजाडांडी ब्लॉक मुख्यालय के मंगल भवन में अमर शहीद राजा शंकर शाह व कुँवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जारहा है जिसमें ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास ग्रामों के लोग सम्मलित होंगे। वही कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 1857 की क्रांती में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह गढ़ा मंडला और जबलपुर के गोंड राजवंश के प्रतापी राजा संग्राम शाह के वंशज थे। इस राजवंश की कई पीढ़ियों ने देश और आत्मसम्मान के लिये आपने प्राण न्योछावर किये थे राजा संग्राम शाह के बड़े पुत्र दलपत शाह थे जिनकी पत्नी रानी दुर्गावती और पुत्र वीरनारायण ने अपनी मात्रभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए अकबर की सेना से युद्ध कर अपना बलिदान दिया था। चन्द्र शाह की 11 वीं पीढ़ी में अमर शहीद शंकर शाह ने जन्म लिया  राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने 1857 की क्रांती में अपने प्राण अर्पित कर इस वंश से पुनः देश के लिये अपना बलिदान दिया था। इन्ही वीर योद्धाओं की शहादत को हम हर वर्ष 18 सितंबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष भी ब्लॉक मुख्यालय के मंगल भवन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। वही आयोजक समिति के सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्वा सिंह उद्दे, पूर्व जनपद अध्यक्ष अलका कुम्हरे, सरपंच डुमारीलाल कुम्हरे, भागवत गौठरिया, अजीत श्रीवास्तव, अंकित यादव, अमरावती गौठरिया सहित तमाम लोगो ने क्षेत्र की जन्ता से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment