BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुले हुए नाले दे रहे हादसों को न्योता, नारायणगंज प्रशासन सो रहा कुम्भकर्णी नींद में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 23, 2023

खुले हुए नाले दे रहे हादसों को न्योता, नारायणगंज प्रशासन सो रहा कुम्भकर्णी नींद में


दैनिक रेवांचल टाइम्स नारायणगंज - तहसील मुख्यालय नारायणगंज बस स्टैंड में बना नाला हादसों को दावत दे रहा है , मुख्य बस स्टैंड पर इस खुले हुए नाले में आए दिन लोग-बाग गिर कर घायल हो रहे हैं , परन्तु संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी इन नालों को ढकने की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है , सालों से यह नाला ऐसे ही खुला पड़ा हुआ है जिसके कारण नाले में कचरा भी जमा हो जाता है , बारिश के समय नाला अक्सर चोक हो जाता है , परंतु अभी भी संबंधित विभाग गहरी नींद में सो रहा है बड़े हादसे का हो रहा इंतजार , अधिकारियों को नहीं नगर की व्यवस्था से सरोकार

नारायणगंज नगर के कई स्थानों पर ऐसे खुले हुए नाले-नालियां हैं , जिसमे गिर कर लोग  घायल हो रहे हैं , परंतु संबंधित विभाग के अधिकारी - कर्मचारी  इन नालों को ढकने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहे है , लोगों का कहना है कि गहरी नींद में सो रहे प्रशासन की नींद कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही खुलेगी

No comments:

Post a Comment