मोबिलाइजर के द्वारा बताया गया की ग्राम सभा में 18 वर्ष के युवा वर्ग के लड़के, लड़किया जिनका नाम मतदाता सूची में जुड़ गया हैं वह सभी बैठक ,ग्राम सभा के पात्र होंगे तथा तदर्थ समिति के बारे में बताते हुए कहा कि तदर्थ समिति स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल को लेकर ग्राम में कार्य करेगी एवं बताया गया की पेसा एक्ट के तहत समितियों को किस प्रकार कार्य करना हैं और जमीनी स्तर पर किस प्रकार लोगों तक जानकारी पहुंचाना है एवं कार्यों को पूरा करना है! साथ ही राघवी धुर्वे के द्वारा समिति किस प्रकार कार्य करेगी जानकारी दी गई!
विकास खण्ड समन्वयक जितेंद्र धुर्वे जी द्वारा पेसा एक्ट क्या हैं, कब लागू हुआ , और क्यों लागू हुआ पर विस्तार से जानकारी दी गई एवम् बताया गया की ग्राम स्तर पर कितनी समितियों का गठन किया गया हैं और उन समितियों के कार्य क्या क्या हैं। शांति निवारण समिति ,तदर्थ समिति, ग्राम सभा निधि , वन संसाधन समिति, तेंदूपत्ता समिति, वन अधिकार समिति, अपील समिति एवं निगरानी समिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई
ग्राम सभा में समिति का गठन किया गया लाड़ली बहना सेना समिति , मातृसहयोगिनी समिति का गठन किया गया ! मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए चर्चा की गई विषेश रूप से महिलाओं को नशा से होने वाले नुकसान पर बारे भी चर्चा की गई ।


No comments:
Post a Comment