BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हॉकर्स जोन में शिफ्ट होंगे पथ विक्रेता , कलेक्टर ने ली पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 26, 2023

हॉकर्स जोन में शिफ्ट होंगे पथ विक्रेता , कलेक्टर ने ली पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक




 

मंडला 26 सितम्बर 2023

                मंडला नगर के पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध रूप से हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जानी है। अतः मुख्य नगरपालिका अधिकारी हॉकर्स जोन में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं 15 अक्टूबर तक पूर्ण करें। इसी दौरान पथ विक्रेताओं की सूची भी तैयार करें। उन्होंने पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों में मार्किंग की जाएगी जिसका उल्लंघन करने पर संबंधितों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पथ विक्रेताओं एवं व्यापारियों के सुझाव एवं समस्याएं सुनी तथा उन पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पार्षदगण, एसडीएम ऋषभ जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment