BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूलों में विविध आयोजनों के जरिए निष्पक्ष मतदान का संदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 23, 2023

स्कूलों में विविध आयोजनों के जरिए निष्पक्ष मतदान का संदेश

 



 

मंडला 23 सितम्बर 2023

                विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा जिले के अलग-अलग स्कूलों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। शनिवार को भी इसके तहत् चित्रकला स्पर्धा, मानव श्रृंखला, रैली तथा नैतिक मतदान संकल्प कार्यक्रम किए गए। विकासखंड मवई के शासकीय हाईस्कूल बहरमुंडा, पौंड़ी में पालकों तथा शिक्षकों ने नैतिक मतदान की शपथ ली, वहीं हायरसेकेंडरी स्कूल भीमडोंगरी में स्वीप संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार नारायणगंज के एकीकृत परिसर हाईस्कूल माडोगढ़ में छात्राओं द्वारा ड्राईंग शीट पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मनमोहक चित्रों को उकेरा गया। निवास विकासखंड के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमगवां तथा निवास में हृयूमन चैन बनाकर नैतिक मतदान की अपील की गई। इसी तरह विकासखंड नारायणगंज के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापा में रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment