BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चौकी अंजनिया पुलिस ने किया फरार स्थायी वारंटी को जबलपुर से गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 9, 2023

चौकी अंजनिया पुलिस ने किया फरार स्थायी वारंटी को जबलपुर से गिरफ्तार




फरार वारंटी दो मामलो में विगत 03 साल से था फरार

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां - श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा फरार स्थायी वारंटीयों को तलाश कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार वर्मा व एसडीओपी महोदय अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटीयों को तलाश कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।श्रीमान के निर्देशों के पालन में माननीय न्यायालय श्री विनोद कुमार चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मण्डला की न्यायालय से जारी 02 स्थायी वारंट जिसका प्रकरण क्रं. 649/21 अप.क्रं. 163/21 धारा 304ए भादवि  , 184 , 56/192 एमव्हीएक्ट के फरार वारंटी हसीब खान पिता रासिद खान उम्र 45 वर्ष निवासी म.न. 12 मस्जिद केपास इमइम बाड़ा वार्ड नं. 14 सिमगा जिला बलोदाबाजार छत्तीसगढ हाल निवासी आजाद नगर महोरिया हुसैनिया मस्जिद के पास थाना हनुमानताल जिला जबलपुर को दिनांक 08/09/2023 को जबलपुर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

भूमिकाः- थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर थाना बम्हनी , उनि पंकज विश्वकर्मा  , सउनि महंतलाल धुर्वे , प्रआर. पुसु पंचेश्वर , आर. सुनील , आर. कीर्ति नगपुरे , आर. उत्तम गोठरिया , आर. अनिल , सैनिक टेकचंद्र एँव आर. सूर्यचंद्र बघेल , सुरेश भटेरे साइवर सेल मण्डला की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।


No comments:

Post a Comment