BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो का लोक सेवा केंद्र से संबंधित सेवाओ के लिए हुए प्रशिक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 4, 2023

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो का लोक सेवा केंद्र से संबंधित सेवाओ के लिए हुए प्रशिक्षण


रेवांचल टाईम्स - मंडला, मोहगांव लोक सेवा केन्द्र  में जन सेवा मित्रों की एक दिवासीय प्रशिक्षण दिया गया अटल बिहारी वाजपई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल से चयनित मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को जिला प्रबंधक सुप्रिया पाठक ,सीएम फैलो आदर्श के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक सागर यादव के नेतृत्व में सभी जन सेवा मित्रों को लोक सेवा केंद्र मोहगांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें लोक सेवा केंद्र के प्रबंधक शशांक सोनी ने लोक सेवा केन्द्र से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को अवगत कराया गया साथ ही साथ मुख्यमंत्री जन से मित्रों को बताया गया कि अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में विजिट के दौरान इस सारी जानकारी को विस्तृत रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके और वकीलों के झांसे में आकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें जिससे कि जनमानस को आर्थिक नुकसान होता है हम सब मिलकर लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने का प्रयास करेगें, और बताया गया कि प्रदेश की सरकार यह सारी जन कल्याणकारी योजना लोगों के हित में चलाया जा रहा है जिससे कि लोगों का काम आसान हो सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन सारे चीजों की जानकारी नही मिल पा रही है, इसलिए हमने जन सेवा मित्रों को प्रशिक्षण देकर जमीनी स्तर तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगें ताकि लोगों को लाभ मिल सके और प्रदेश सरकार के लिए लोगों के मन में अच्छा संदेश जा सकें। जिसमें मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ब्लॉक समन्वयक सागर यादव आकाश, आदित्य, नर्मदा, सरला ,नेहा, आरती, मुकेश, शिवानी, मेघराज,रवि, सुरेन्द्र, सुरेंद्र नंदा,,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment