Breaking

revanchal times new

यातायात व्यवस्था से कई सालो से जनता परेशान नगर परिषद होने के बाद लगा था अव्यवस्थाओं पर होगा सुधार, केवलारी मुख्य मार्ग पर लगा रहता है घंटों जाम लंबी कतार में फंसे होते है लोग





दैनिक रेवांचल टाइम्स केवलारी नगर पंचायत बने हुए करीबन २ वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है लेकिन अभी तक केवलारी नगर परिषद में मुख्य मार्ग सिवनी मंडला रोड की यातायात व्यवस्था अभी भी व्यवस्थित नहीं हो पाई है जिस कारण से लंबा यातायात प्रभावित हो रहा है मुख्य मार्ग में लगने वाला जाम का कारण है केवलारी क्षेत्र के आसपास करीबन सैकड़ो गांव से आने वाले आम जन बाजार के लिए केवलारी आते हैं लेकिन केवलारी में मुख्य मार्ग पर ही मुख्यता दुकान एवम महत्वपूर्ण बड़े बैंक होने के कारण बैंक और दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी हो जाती है जिनका कोई पार्किंग स्टैंड भी नहीं है और नगर के अंदर से गुजरने वाली सड़क यातायात के बढ़ जाने से छोटी नजर आ रही है नगर के मुख्य मार्ग से बड़े-बड़े ट्रकों गाड़ियों की आवाजाही बनी होती है और वही पर आमजन मुख्य मार्ग से खरीदी करते है जबकि केवलारी में बाजार व्यवस्था अंदर भी है लेकिन आमजन मुख्य मार्ग में सुविधा के कारण बाजार में जाना पसंद नही करते जिससे अंदर सुनसान होती है,शाम 7:00 बजे के अंदर बाजार की दुकान भी बंद हो जाती हैं। भीड़ का केंद्र शंकराचार्य चौक से लेकर मंडल नाका रेलवे चौक तक रहता है।हाथ ठेले से लेकर ऑटो स्टैंड तक मुख्य मार्ग मंडला सिवनी सड़कों में ही देखने को मिलेगा, स्थिति और जब बिगड़ जाती है जब विद्यालय की छुट्टी के समय या सुबह विद्यालय लगने के समय इस सड़क मार्ग सिवनी मंडल मुख्य मार्ग से अपने घर की ओर पैदल जाते हैं, इन फंसने वाले जाम पर सिवनी मंडला की ओर जाने वाले या कान्हा की ओर जाने वाले राहगीरों को भी लंबे समय तक इंतजार करने के लिए जाम पर फसे होते है, इन समस्त समस्याओं को लेकर केवलारी गणमान्य नागरिकों की शांति सुरक्षा समिति की बैठकों पर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के सामने यह समस्याओं को रखा गया लेकिन आज तक इसका किसी भी प्रकार का कोई निदान नहीं किया गया है इस और केवलारी की जनता की नाराजगी देखने को मिल रही है आखिर क्यों हमने केवलारी नगर परिषद का गठन के लिए क्यों समर्थन किया और उसके बाद भी व्यवस्थाएं कुछ भी देखने को नहीं मिल रही है, वर्तमान स्थिति में मुख्य मार्ग सिवनी मंडला रोड पर  डिवाइडर का होना अत्यंत आवश्यक है साथ ही साथ गाड़ियों के पार्किंग की उचित व्यवस्थाएं और बाजार व्यवस्थाओं को सुधारने की अत्यंत आवश्यक है जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार की जनहानि और धन हानि किसी भी आम व्यक्ति को ना हो और व्यवस्थाएं अच्छे से संचालित हो सके इस और प्रशासन को ध्यान देने की और आवश्यकता है इसके लिए प्रशासन जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सलाह लेकर जनमत के द्वारा एक सुचारु व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सकती है जिससे किसी भी व्यक्ति को समस्या ना हो और व्यवस्थाएं भी अच्छी हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new