मंडला 14 सितम्बर 2023
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बिछिया विकासखंड के माधोपुर में संचालित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के भवन के मरम्मत के लिए न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड चुटका मध्यप्रदेश परमाणु विद्युत परियोजना द्वारा 8 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उक्त छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए तथा इस संबंध में उन्होंने व्यक्तिगत रूचि लेते हुए चुटका परियोजना के अधिकारियों से सीएसआर मद से राशि उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की थी। कलेक्टर के निर्देशानुसार समय-सीमा में प्राक्कलन तैयार कर परियोजना को प्रेषित किए गए जिसके आधार पर राशि स्वीकृत करते हुए आज अनुबंध की कार्यवाही कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना की उपस्थिति में पूर्ण की गई। चुटका परमाणु विद्युत परियोजना की ओर से इकाई प्रमुख एस.के. गुमास्ता एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी क्षमा सराफ के मध्य अनुबंध किया गया। चुटका परियोजना के अधिकारियों ने कहा कि परियोजना, प्रभावितों के लिए इसी प्रकार के जन कल्याणकारी कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। चुटका परियोजना की ओर से जिले में अब तक 15 करोड़ से अधिक राशि के जनउपयोगी कार्य कराए गए हैं।
No comments:
Post a Comment