BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गाडासरई पुलिस द्वारा वन्य जीव तेन्दुआ की 2 नग खाल की तस्करी करते 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 23, 2023

गाडासरई पुलिस द्वारा वन्य जीव तेन्दुआ की 2 नग खाल की तस्करी करते 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार



दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिंडोरी  पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा द्वारा क्षेत्र मे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। उसी तारतम्य मे थाना गाडासरई पुलिस को सूचना मिली कि 03 व्यक्ति दो मोटर सायकल से जिला अनुपपुर तरफ से करनपठार, चंदनघाट होते हुये जबलपुर वन्य जीव तेन्दुआ की खाल तस्करी (बिक्री) करने लेकर जा रहे हैं। सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया जाकर,  पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा व  अति0 पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी  के के त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी गाडासरई को नाकाबंदी कर आरोपियो को पकड़कर निर्देशित किया गया। जिस पर थाना गाडासरई द्वारा त्वरित तत्परता से कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये मार्ग में ग्राम सुरसाटोला पात्री प्रतिक्षालय के सामने मेन रोड़ में नाकाबंदी कर दो नग मोटर सायकल पेशन प्रो क्र MP65M3882 व हीरो स्पलेण्डर क्र MP65MC7528 में सवार आरोपीगण 1. मनोहर सिंह उर्फ शंकर सिंह तिलगाम पिता रतिराम तिलगाम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कंडीकापा थाना करनपठार जिला अनूपपुर, 2. महेन्द्र कुशराम पिता मंगल सिंह कुशराम उम्र 52 साल निवासी ग्राम संचरा थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर, 3 दिनेश सिंह पिता कमल सिंह पाटले उम्र 42 साल निवासी ग्राम बसनिया थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर के कब्जे से वन्य जीव तेन्दुआ की 02 नग खाल को तस्करी हेतु परिवहन करते पाये जाने पर 02 नग खाल, 02 नग मोटर सायकल, 03 नग मोबाईल व नगदी, कीमती करीब 12,11,390/- रूपये को जप्त कर आरोपीगणो के विरूध्द कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 264 / 2023 धारा 2, 9, 39, 40, 48(a), 49 (b), 50, 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 का पंजीबध्द कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया। ये रही टीम 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडासरई दुर्गाप्रसाद नगपुरे, उनि अंगद सिंह बघेल सउनि बालमुकुंद चौरसिया, सउनि राजेन्द्र ठाकुर, प्रआर 128 शंकरलाल बनवासी, प्रआर 107 गोविंद मार्को, आर 352 आषीष लांजेवार, आर 388 सतेन्द्र उइके, आर 93 मुकेश कुमार उइके व सायबर सेल से प्रआर 202 मुकेश प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment