BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला बनाने की मांग को लेकर निकले मशाल जुलुश में उमड़ा जनसैलाब आंदोलन अब अपने पूरे शबाब पर 17 को आत्मदाह के साथ होगा उग्र प्रदर्शन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 16, 2023

जिला बनाने की मांग को लेकर निकले मशाल जुलुश में उमड़ा जनसैलाब आंदोलन अब अपने पूरे शबाब पर 17 को आत्मदाह के साथ होगा उग्र प्रदर्शन

 




रेवांचल टाईम्स - मंडला, नैनपुर को जिला बनाने की जनमाँग का सैलाब कल सड़को में मशाल जुलुश के रूप में दिखाई दिया। अनवरत 45 दिनों से यह आंदोलन अब अपने पूरे शबाब पर है। कल देर शाम निकाले गये मशाल जुलुश में नगर के विभिन्न समुदायों के साथ व्यापारी और अन्य संगठनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे महिलाओ की भी भारी भीड़ रही। आंदोलन मंच के सामने मुख्य मार्ग से इस जुलुश का शुभारंभ हुआ। जो मुख्य मार्च से होकर बुधवारी बाजार,  बांसुरी वादन चौंक, रेलवे फाटक, से विश्राम भवन चौराहा, चकोर तट होकर उमरिया सुभाष पथ से सभा मंच के सामने आकर समाप्त हुआ। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारी चौराहे में मशाल लेकर नारे बाजी करते रहे। जिससे कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जिला नही तो वोट नही के साथ  हांथो में मशाल लेकर सभी प्रदर्शनकारी अपनी भावनाओं की आवाज बुलंद करते दिखाई दिये। इस जुलुश की अगुआई नगर पालिका पार्षदों के साथ नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष और नगर के हर समुदाय के प्रतिनिधि कर रहे थे। इसके पहले लगातार चल रहे क्रमिक अनशन में कल पूज्य सिंधी समाज के साथ आम आदमी पार्टी मण्डला से आये प्रतिनिधियों ने धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान लगातार बढ़ती संख्या ने संघर्ष समिति के हौसलों को बढ़ा दिया है। 17 सितंबर को आत्मदाह की घोषणा से मामला अब गंभीर हो गया है। जाहिर है कि समिति संयोजक विमलेश सोनी के साथ सेवानिवृत पुलिस नगर निरीक्षक सुश्री सुमिता यादव ने आत्मदाह जैसे घातक कदम का एलान किया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि मांग पूरी नही होने तक अनवरत आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment