Breaking

revanchal times new

07 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को चौकी अंजनिया पुलिस ने धर दबोचा , गिरफ्तार वारंटी बालाघाट में काट रहा था फरारी


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा फरार स्थायी वारंटीयों को तलाश कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार वर्मा व एसडीओपी महोदय अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर फरार स्थायी वारंटीयों को तलाश कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये श्रीमान के निर्देशों के पालन में माननीय न्यायालय श्री सीएस सैयाम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भुआ बिछिया जिला मण्डला की न्यायालय से जारी स्थायी वारंट जिसका प्रकरण क्रं. 193/16 अप.क्रं. 45/16 धारा 294, 323 भादवि के फरार स्थायी वारंटी मंगल सिंह बैगा पिता जेठू बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर चौकी अंजनिया हाल ग्राम सर्रा (कटंगटोला) पुलिस चौकी सोनवानी थाना रूपहार जिला बालाघाट को दिनांक 11/09/2023 को बालाघाट से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। भूमिकाः- थाना प्रभारी बम्हनी विजय सिंह ठाकुर , उनि पंकज विश्वकर्मा  , सउनि राजेश सराठे , प्रआर. पुसु पंचेश्वर , प्रआर. भूपेन्द्र , आर. सुनील , आर. कीर्ति नगपुरे ,आर. उत्तम गोठरिया , आर. विलेन्द्र नायक , सैनिक टेकचंद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new