BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तंखा मेमोरियल के दिव्यांग बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 12, 2023

तंखा मेमोरियल के दिव्यांग बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां


जनपद अध्यक्ष मण्डला ने राखियाॖॅं खरीद कर दिव्यांग बच्चों का किया उत्साह वर्धन...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला जस्टिस तंखा मेमोरियल रोटरी फार स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल बड़ी खैरी स्कूल के प्यारे प्यारे मासूम दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियाँ, बेग, मोबाइल कवर, केप, लिफाफे, पर्स, थैले आदि बनाये गये। जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष (सोनू) भल्लावी द्वारा राखियाँ और अन्य समान खरीदकर बच्चो का उत्साहवर्धन किया गया साथ उन्होंने अपने संदेश मे दिव्यांग बच्चों के हुनर की प्रसंशा की और शुभकामनाएं दी फिर उनके द्वारा बच्चों को चॉकलेट बांटी गई ।

        वही दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित की गयी राखियां और अन्य सामग्री खरीद कर इन बच्चों का हौसला अफजाई करें। राखियां मिलने का स्थान जस्टिस तंखा मेमोरियल रोटरी फार स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल बड़ी खैरी मण्डला समय 11 से 1.30 बजे तक ली जा सकती हैं।


No comments:

Post a Comment