BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बगैर सीसी सड़क बनाये सरपंच सचिव ने निकाल ली पूरी राशि.... ग्रामीणों ने कलेक्टर से की थी मामले की शिकायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 12, 2023

बगैर सीसी सड़क बनाये सरपंच सचिव ने निकाल ली पूरी राशि.... ग्रामीणों ने कलेक्टर से की थी मामले की शिकायत



दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिडोरी प्रतिवेदन जिला कार्यालय पहुंचाने के बाजूद नहीं की जा रही कार्रवाई 




ग्राम पंचायत ऊपरी का मामला

 बजाग

ग्राम पंचायत उफरी मैं सीसी सड़क का निर्माण किए बगैर पंचायत के जिम्मेदारों ने लाखों रुपए निकाल लिए ।  की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई सड़क निर्माण न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उफरी के ऊपर टोला में 5 लाख 11 हजार रुपए की लागत से 100 मीटर सीसी सड़क का निर्माण किया जाना था सरपंच सचिव द्वारा साठगांठ कर 2022 में 15 वे और 14 वें वित्त  से सीसी सड़क निर्माण के नाम पर कई किस्तों में फर्जी बिल लगाकर सीसी सड़क की लागत से अधिक राशि 7 लाख 26 हजार 800 का भुगतान कर दिया है ग्रामीण जनसुनवाई में पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की इसके बाद भी आज तक कार्यवाही नहीं की गई कार्यवाही न होने से ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के हौसले बुलंद है बारिश के दिनों के चलते ग्राम वासियों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहां हैं और काफी परेशानियों का सामना भी करना पड रहा है ग्राम पंचायत की मनमानी उजागर होने के बाद आनन-फानन में ग्राम पंचायत द्वारा औपचारिकता के लिए थोड़ा-थोड़ा डस्ट और रेत गिराकर सड़क पर बिछा दिया गया है ग्रामीण शिवराम सिंह मरावी उमेश कुमार पेंद्रो महिला सियावती द्वारा बताया गया की महज 3 दिन काम चला है जिसकी मजदूरी आज दिनांक तक नहीं मिली यह पहला मामला नहीं है पहले भी बहुत मजदूरों का शोषण किया गया है और कार्य बंद पड़ा है इस संबंध में एसडीओ बी एस तिलगाम से फोन पर बात की गई उनके द्वारा बताया गया गया की मैं स्वयं निर्माण स्थल पर जाकर निरीक्षण किया हुं जिसमें सरपंच सचिव की घोर लापरवाही सामने आई है बिना निर्माण कार्य किए ही पूरी राशि आहरण कर ली गई है कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन बनाकर 15 दिन पूर्व ही   जिला कार्यालय भेजा गया हैं  


इनका कहना
हां मेरे संज्ञान में आया था यह बड़ा मामला है जिसकी शिकायत कलेक्टर साहब को की गई है। जोसुवा पीटर सीइओ जनपद बजाग


No comments:

Post a Comment