BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नहर नहीं बोट नहीं,कृषक संघर्ष समिति के तत्वावधान में चुनाव का किया जायेगा बहिष्कार, मुख्यमंत्री के जन दर्शन चुनाव रैली मैं की गई थी पहाड़ खोद कर नहर लाने की घोषणा,आज पर्यन्त नहीं हुई पूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 25, 2023

नहर नहीं बोट नहीं,कृषक संघर्ष समिति के तत्वावधान में चुनाव का किया जायेगा बहिष्कार, मुख्यमंत्री के जन दर्शन चुनाव रैली मैं की गई थी पहाड़ खोद कर नहर लाने की घोषणा,आज पर्यन्त नहीं हुई पूरी


रेवांचल टाईम्स - मंडला चुनाव आते ही लोग अपनी समस्याओं के लेकर मैदान में आ रहे और जैसे जैसे चुनाव आ रहे है वैसे वैसे ही लोग अपनी मुलभूत सुविधाएं के लिए माँग कर रहे है और अब आगामी चुनाव को देखते हुए ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने का मूड बना रहे है और सब एक जुट होकर अपनी लिए योजनाएं की माग कर रहे है।

         वही मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अपने विधान सभा चुनाव रैली के दौरान जामगांव जन पद पंचायत नैनपुर मैं विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए यहां पर बोला गया था कि आप विधान सभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी देवसिंह सैयाम को विधायक बनाओ मैं यहां की ज्वलंत समस्याओ मैं एक जामगांव क्षैत्र की हजारों एकड़ असिंचित कृषि भूमि के लिए पहाड़ खोद कर नहर निर्माण कार्य करवाऊंगा किन्तु समय के गर्त में समाहित नहर निर्माण की समस्या आज भी वर्षों साल बीत जाने के पश्चात भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा पूरी नहीं किया गया।इसके लिए क्षैत्र वासियों के द्वारा अनेकों बार जन आन्दोलन और चुनाव का बहिष्कार किया गया, अनेकों बार लिखित मैं आवेदन और ज्ञापन सौंपा गया किन्तु क्षैत्र वासियों की समस्यायों पर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भरोसे के झुन- झुने को सही मानकर जामगांव क्षैत्र वासियों के द्वारा भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतदान कर भाजपा की सरकार बनने मैं अपना योगदान दिये थे लेकिन यहां के ग्रामीणों को क्या पता कि चुनाव जीतने के बाद हमारे मण्डला विधान सभा क्षेत्र के विधायक देवसिह सैयाम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना चुनावी घोषणा भूल जायेंगे। यहां के ग्राम जामगांव, रमपुरी, ईश्वरपुर चिरईडोगरी, भालीवाडा,मानेगांव,पाडीवारा, डीलवारा, अमझर , रानटोला, इन्द्री, चंदिया, जैसे और भी समीपस्थ गांव लगभग 25 ग्रामों के मतदाताओं, ग्रामीणों, कृषकों को आज भी भरोसे का झुनझुना मैं अपनी हजारों एकड़ असिंचित कृषि भूमि को लाभ का धंधा बनाने पसीना बहाना पड रहा है। अपनी वर्षों पुरानी ज्वलंत समस्या नहर निर्माण के लिए क्षैत्र वासियों के द्वारा क्षैत्रीय  कृषक संघर्ष समिति बनानी पड़ी और शासन एवं प्रशासन के समक्ष लगातार जन आन्दोलन और ज्ञापन पर ज्ञापन सौंपने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं होने पर अब समूचे क्षैत्र वासी कृषक संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल जन आंदोलन और आने वाले विधानसभा चुनाव का पूर्णतः सभी गांवों में बहिष्कार करने का मन बना लिये है। कृषक संघर्ष समिति और समाज सेवियों, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिनांक 6/9/2023 को एक बार पुनः अपनी जन हितैषी नहर निर्माण कार्य की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर और जिला कलेक्टर मण्डला को ज्ञापन सौंप कर चुनाव का बहिष्कार करने गांव गांव बैठकें,जन सभाएं, चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के द्वारा की गई कोरी और झूठी घोषणा के खिलाफ शंखनाद करेंगे।

कृषक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ठाकुर ने बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा लगातार हम किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है,हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है इसकी सबक विधान सभा चुनाव के दौरान सिखाया जायेगा। लगातार ज्ञापन और आवेदन पत्र देने के वाबजूद मुख्यमंत्री और स्थानीय जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश सरकार अभी तक वर्षों पुरानी ज्वलंत समस्या नहर निर्माण कार्य पर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं कर रहे हैं इसलिए मजबूर होकर हमें अब विधानसभा चुनाव का पूर्णतः बहिष्कार कर इन्हें मतदाताओं और किसानों की मजबूरी का अहसास करवाया जायेगा। समय समय पर हमें झूठा आश्वासन देकर भरोसे के झुन झुन थमा दिया जाता है,इस बार हम सब आर पार की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हजारों एकड़ असिंचित कृषि भूमि पर नहर का पानी नहीं तो इन्हें वोट लेने का अधिकार नहीं है। नहर नहीं तो वोट नहीं।इसकी लडाई चारों तरफ ग्राम अंचलों में तीव्र कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment